फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is 16 to 18 hours of supply in the city and four to six hours of supply in the villages.

रुला रही बिजली : शहर में 16 से 18 तो गांव में चार से छह घंटे हो रही आपूर्ति

Wed, 17 Jul 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Jul 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
There is 16 to 18 hours of supply in the city and four to six hours of supply in the villages.

विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ गई कटौती, समय से नहीं हो रही आपूर्ति
रात में हो रही कटौती से बारिश में बढ़ गई मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी बढ़ने के साथ एक बार फिर बिजली कटौती की समस्या बढ़ने से लोगों काे समय से बिजली नहीं मिल रही है। वर्तमान समय में शहर में 16 से 18 तो गांव में चार से छह घंटे हो बिजली की आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को बारिश में परेशानी उठानी पड़ रही है।

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग में फोन करने के बाद एक ही जवाब आता है कि लोकल फाल्ट हो गया है, 33 केवीए ब्रेक डाउन हो गया है। ऐसे में लोगों को बिजली रुलाने लगी है। पिछले चार दिनों से हो रही तेज धूप से लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप में लोगों काे घर से बाहर राहत नहीं मिल रहा है तो वहीं घरों में बिजली नहीं होने से कूलर व पंखे भी बंद पड़े हैं। पिछले कई दिनों से हो रही बिजली कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। रात में हो रही बिजली कटौती से जलभराव वाले स्थान के आसपास के ग्रामीणों को खतरनाक जानवरों के आने का भय बना रहता है। लेकिन बिजली कटौती कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन

--------
वर्जन
बिजली कटौती होने की जानकारी नहीं है। लोकल फाल्ट होने पर ही शटडाउन लिया जाता है। यदि अधिक कटौती हो रही है तो जल्द ही सुधार करवाया जाएगा।
-रमेश सिंह, एसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed