फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   theft in wine shop

एक शराब ठेके व एक किराने की दुकान पर चोरी

Sun, 05 Jan 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
theft in wine shop
ताला तोड़कर शराब और किराने की दुकान में चोरी
विज्ञापन

एक ही रात चोरों ने की वारदात, दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्हिया। चिल्हिया कस्बे से शनिवार को गौरा मोड़ पर स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित शराब की शीशियों को उड़ा लिया। वहीं, किराना की दुकान का भी ताला तोड़कर 25 हजार रुपये से अधिक की चोरी की। इस वारदात की सूचना चिल्हिया थाने पर पीड़ितों द्वारा दी गई है।
क्षेत्र के चिल्हिया कस्बे में शैलेन्द्र श्रीनेत उर्फ शैलू सिंह की अंग्रेजी शराब की दुकान है। ठेकेदार के मुताबिक शनिवार की देर शाम दुकान बंद करने के मुंशी घर चला गया था। चोर दुकान का ताला तोड़कर शराब व नकदी उठा ले गए। दुकान का मुंशी जब रविवार को 10 बजे दुकान खोलने गया, तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान से नकदी व शराब की शीशी सहित लगभग पचास हजार की चोरी हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, क्षेत्र के चिल्हिया पल्टादेवी रोड स्थित टेकनार में सुनील गुप्ता की दुकान पर शनिवार की रात किराने की दुकान का शटर का ताला तोड़कर सामान व नकदी सहित 25 हजार से अधिक का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

दुकान स्वामी सुनील कुमार के मुताबिक दुकान खोलने चला तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। सूचना मिलते पुलिस ने मौके का मुआयना किया। चिल्हिया थाना एसओ सभाशंकर ने बताया कि दो जगह की चोरी की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed