फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   theft in singheshwari temple

सिंहेश्वरी मंदिर का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
theft in singheshwari temple
सिंहेश्वरी मंदिर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सिंहेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी दिव्यांशु के शिष्य के कमरे का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार रात चोर नकदी उठा ले गए। मामले की जानकारी सुबह हुई तो मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस टीम ने मंदिर में पहुंचकर जांच की और सीसी कैमरे को खंगाला।
सिंहेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी दुर्गेश मिश्र दिव्यांशु के मुताबिक, उनके शिष्य शारदा प्रसाद पांडेय मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं। मंदिर परिसर में ही एक कमरे में सोते हैं। बुधवार रात खाना खाने के लिए भंडार गृह में आ गए थे। इसी दौरान उनके कमरे का ताला तोड़कर चोर बैग में रखे लगभग 30 हजार रुपये उठा ले गया। भोजन करने के बाद जब वहां गए तो ताला टूटा देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। लोग मौके पर पहुंच गए। अंदर देखा तो बैग चोरी हो चुका था। इसके बाद मंदिर की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी भी मौके पर जांच की। पुजारी ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सुबह सदर थाने से एक एसआई ने कमरा और सीसी कैमरे को देखा। इस संबंध में कोतवाल सदर तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस टीम जांच करने के लिए गई थी। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानमाल की सुरक्षा की लगा चुके हैं गुहार
मंदिर में पूर्व में हुए विवाद को देखते हुए पुजारी दिव्यांशु खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सुरक्षा मुहैया कराने के लिए उन्होंने तीन दिन पूर्व सदर थाने में एक प्रार्थना पत्र भी दिया था। अब मंदिर में चोरी के बाद वह सुरक्षा के मुद्दे पर और सहम गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed