फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   theft in advocate's house

वकील के घर से पांच लाख नकदी और जेवर चोरी

Mon, 22 Aug 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
theft in advocate's house
उसका क्षेत्र के गौरा गांव में यही बक्से उठा ले गए थे चोर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
वकील के घर से पांच लाख नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका बाजार थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शनिवार की रात छत के सहारे अधिवक्ता के घर में घुसे चोर पांच लाख नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर उठा ले गए। परिवार के लोगों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। पुलिस चोरी का सुराग लगाने में जुटी है।
क्षेत्र के गौरा गांव के निवासी बृजेश पांडेय ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार रात में खाना खाने के बाद सो गया था। अनुमान है कि चोर सीढ़ी के रास्ते आधी रात के बाद घर में घुसे और इस घटना को अंजाम दिया। बताया कि चोरों ने सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसका नतीजा रहा कि परिवार वालों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

चोरों ने उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया। उनकी माता और भाभी की आलमारी को तोड़कर नकदी व जेवर निकाल लिया। चोर तीन बक्से को उठा ले गए थे, जिनमें से दो बक्से गांव के दक्षिण खेत में मिले। छोटा बक्सा अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रजेश पांडेय के अनुसार, चोरी की घटना की जानकारी बहन के भोर में नींद से जागने के बाद हुई। उसके शोर मचाने के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी जाग गए। ब्रजेश पांडेय का घर गांव के बीचोबीच स्थित है। चोर गांव के बीच से चोरी कर दक्षिण दिशा की तरफ़ निकल गए चोर लगभग छह सात की संख्या में रहे होंगे। उन्होंने चोरी की जानकारी एसपी अमित कुमार आनंद के साथ ही उसका थाने को दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed