फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Theft in 10 shops at Dopedwa intersection

दोपेड़वा चौराहे पर 10 दुकानों में चोरी

Tue, 17 Aug 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Theft in 10 shops at Dopedwa intersection
दोपेड़वा चौराहे पर 10 दुकानों में चोरी
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के दोपेड़वा चौराहे पर छह गुमटियों और चार दुकानों को चोरों ने सोमवार की रात निशाना बनाया। गुमटियों तथा दुकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी और सामान उठा ले गए। घटना की सूचना सोमवार सुबह पुलिस को दी गई। उसके बाद त्रिलोकपुर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एक ही रात में दस दुकानों में चोरी से दुकानदारों में भय है।
सोमवार की रात चोरों ने दोपेडौवा चौराहे पर रखे सेमरा डिहवा गांव निवासी चिन्ने, गुलाम, मन्नू, छगडिहवा गांव निवासी गोविंद, गदाखौवा निवासी पौवा सिंह, मुडिला मिश्र निवासी तसनीफ तथा दुखी के की गुमटी में खोली गई दुकानों के ताले तोड़कर चोर नकदी और सामान उड़ा ले गए। इसके अलावा मुडिला मिश्र निवासी राजू मिस्त्री, मझौवा गांव निवासी व्यक्ति के जनरल स्टोर, हरिबंधनपुर निवासी अनिल कुमार चौधरी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने सामान व नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद सुबह दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम लग गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed