फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The youth who drowned in the Rapti river was not found even on the second day

राप्ती नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता

Tue, 14 Sep 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
The youth who drowned in the Rapti river was not found even on the second day
राप्ती नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता
विज्ञापन

बिजौरा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव के पास सोमवार को राप्ती में डूबें युवक का दूसरे दिन मंगलवार को भी कुछ पता नहीं चला। एनडीआरएफ की टीम की ओर से उसकी तलाश की गई।
क्षेत्र के गोपिया गांव निवासी धर्मराज के करीब 20 वर्षीय बेटे रमेश कुमार सोमवार को चार बजे मछली पकड़ने के लिए गांव के पास राप्ती में जाल लगाने गए थे। उसी दौरान उनका पैर फिसला और वह डूबने लगे। पास में गांव के कुछ लोग अपने पशुओं को चरा रहे थे। उन्होंने तत्काल बचाने का प्रयास किया। मगर हालांकि पानी के तेज बहाव के कारण वे लोग असफल हो गए।
विज्ञापन

लोगों इसकी सूचना युवक के परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची त्रिलोकपुर थाने की पुलिस ने गोताखोरों के मदद से काफी प्रयास किया। मगर कोई पता नहीं चला। मंगलवार को पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत की। पर युवक का कोई पता नहीं चला। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने कहा कि पीएसी तथा एनडीआरएफ टीम की ओर से सर्च जारी है। अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। दूसरी ओर एसडीम एनडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वह धर्मराज से मिले। उनकी हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed