{"_id":"58863e9b4f1c1b5c02cf4346","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-the-pit-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक सवार युवक की लाश गड्ढे में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक की लाश गड्ढे में मिली
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
मृतक शहाबुद्दीन (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र बर्डपुर नंबर आठ के बिहारीपुर मोड़ के पास सोमवार की सुबह सड़क के नीचे गड्ढे में एक युवक बाइक के साथ मृत हाल में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से युवक की मौत हुई, जबकि मृतक के सिर पर कोई जख्म के निशान नहीं हैं। बिहारीपुर मोड़ के पास सड़क के नीचे गड्ढे में सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने बाइक के साथ कीचड़ में एक युवक को देखा। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के दौरान युवक की पहचान चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार अलीदापुर गांव निवासी शहाबुद्दीन उर्फ सद्दाम (30) पुत्र अबु हरेरा की रूप में उसके भाई अकरामुद्दीन ने की। मृतक के भाई के अनुसार वह रविवार को शहाबुद्दीन बर्डपुर बालू खरीदने के लिए निकला था। ट्रॉली से बालू भेजने के बाद वह वहीं रुककर कुछ सामान लेने लगा। भाई के मुताबिक देर रात उससे फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया मगर फोन नहीं लग पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना गाड़ी अनियंत्रित होने से बताई जा रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बसंतलाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।