फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The workers returning from the pickup from Maharashtra were quarantined

महाराष्ट्र से पिकअप में भर कर लौट रहे मजदूरों को क्वारंटीन किया गया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
The workers returning from the pickup from Maharashtra were quarantined
पथरा। महाराष्ट्र में मजदूरी करने वाले बांसी, बर्डपुर, मोहना आदि क्षेत्र के कामगारों का जत्था बुधवार दोपहर बाद एक पिकअप के जरिए कस्बे में लौटा। डुमरियागंज पुलिस ने गश्त के दौरान मास्क और सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर एक ही पिकअप में सवार इन सभी लोगों को रोक लिया। बाद में डुमरियागंज पुलिस ने सभी को जिला मुख्यालय भेज दिया। लॉकडाउन के दौरान बिना जरूरत बाहर निकलने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से डुमरियागंज पुलिस बुधवार दोपहर बाद गश्त कर रही थी। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर एक पिकअप में कई लोगों को जाते देखा तो उसे रुकवाया लिया। इन लोगों ने बताया कि वह महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। लाकडाउन में आर्थिक हालात बिगड़ने पर किराए के पिकअप से सिद्धार्थनगर लौट रहे थे। इनमें बांसी, बर्डपुर, मोहना आदि इलाकों में रहने वाले लोग थे। डुमरियागंज पुलिस ने बॉर्डर पर लगी बांसी की पथरा पुलिस चौकी को सूचना दी। पथरा चौकी पुलिस काफी देर तक इन लोगों के आने का इंतजार करती रही। बाद में जानकारी हुई कि डुमरियागंज पुलिस ने सभी को जिला मुख्यालय पहुंचा दिया है। वहां उन लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके इलाके में बनाए गए क्वारंटीन हाउस में 14 दिन के लिए रोक कर रखा गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि डुमरियागंज पुलिस उन लोगों को चौकी पर नहीं लाई बल्कि सीधे जिला मुख्यालय ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed