फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The woman's death should be investigated under the supervision of a High Court judge: Akhilesh

हाईकोर्ट के जज की निगरानी में हो महिला की मौत की जांच : अखिलेश

Wed, 18 May 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
The woman's death should be investigated under the supervision of a High Court judge: Akhilesh
हाईकोर्ट के जज की निगरानी में हो महिला की मौत की जांच : अखिलेश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कोड़रा ग्रांट के इस्लामनगर टोले में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि महिला की मौत मामले की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस पर सुरक्षा का भरोसा और न्याय की उम्मीद रहती है, वहीं जान लेने लगी है। पूरे प्रदेश में पुलिस बेलगाम हो गई है। उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर में व्यापारी की हत्या, ललितपुर में थाने में दुष्कर्म, चंदौली में दबिश के दौरान बेटी की पीटकर हत्या जैसे कई मामले, पुलिस के कारनामे उजागर कर रहे हैं। देश में कस्टोरियल डेथ व फेक एनकाउंटर और महिला आयोग की ओर से नोटिस पाने के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन बन गया है। ठोको नीति से पुलिस भी अपमानित हो रही है, बांटो और राज करो की अंग्रेजी नीति पर भाजपा चल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा जाति के आधार पर काम कर रही है, जबकि पहले वह सपा पर इस तरह का आरोप लगाती थी। कहा कि एक देश एक राशन की नीति की जगह एक देश एक पूंजीपति के आधार पर वर्तमान सरकार काम कर रही है। भाजपा सिर्फ मदरसों को ही नहीं, भारतीय भाषा संस्कृत भी समाप्त करने पर आमादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जांच के बाद जेल में होगी पुलिस : अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस्लामनगर में पीड़ित के घर शादी थी, बेटा बाहर से कमा कर घर लौटा था। पुलिस ने दबिश डाली और गोली लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस कोई भी कहानी बना सकती है। जब इसकी जांच होगी तो पुलिसकर्मी जेल में होंगे। परिवार ने न्याय की मांग की है।
बोले, मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए सामने लाया ज्ञान व्यापी का मामला
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ज्ञान व्यापी मस्जिद और ताजमहल के मामले को स्मोक क्रीम तरह इस्तेमाल कर रही है। बेरोजगारी और महंगाई आदि मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए ज्ञान व्यापी मस्जिद का मामला उछाला जा रहा है। किसानों को गेहूं की कीमत नहीं मिल रही। भाजपा का सौ दिन में नौकरी देने का वादा छलावा साबित हुआ। मंहगाई चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed