फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The woman's body was found, the vein in her hand was cut

महिला का शव मिला, हाथ की कटी थी नस

Fri, 01 Jul 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The woman's body was found, the vein in her hand was cut
महिला का शव मिला, हाथ की कटी थी नस
विज्ञापन

उसका बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ताल नटवा गांव के टोला मोहनिया में बृहस्पतिवार की रात घर में बच्चों के साथ सो रही महिला की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने उसके हाथ की नस काट दी थी। लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि हाथ की नस काट देने से ही महिला की जान गई है। घटना की जानकारी मिलने पर शुक्रवार सुबह एसपी अमित कुमार आनंद व सीओ प्रदीप यादव ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
क्षेत्र के तालनटवा गांव के टोला मोहनिया निवासी शैलेष (32) पत्नी संजय अपने तीन बच्चों के साथ घर में रह रही थीं। पति संजय, गुजरात के किसी शहर में रहकर कमाते हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात महिला खाना खाने के बाद बच्चों को अलग चारपाई पर सुलाकर खुद भी सो गई। मृतका के भाई ज्ञानेंद्र चौहान का आरोप है कि एक युवक ने उसकी बहन की हत्या कर दी है। उसने पुलिस को इस मामले में तहरीर भी दी है। वहीं, मृतका के पुत्र राजबीर (12) ने बताया कि आरोपी वहां कब आया और घर में कैसे घुसा, उसे पता नहीं है। घर में आवाज होने पर वह जग गया था, लेकिन हत्यारोपी की धमकी के बाद वह चुपचाप सो गया।
विज्ञापन

सुबह जब तीनों बच्चे सोकर उठे तो मां के बिस्तर पर खून देखकर चीखने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो देखा कि शैलेष के बिस्तर पर काफी खून पसरा हुआ था। उसके हाथ पर धारदार हथियार से कटने का निशान था। वह मृत हाल में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। वहां की परिस्थिति देखने से पता चल रहा कि शैलेष ने अपने बचाव में थोड़ा संघर्ष भी किया है, लेकिन हैरानी इस बात की है कि हत्यारोपी वहां से फरार हो गया और किसी को पता नहीं चला। घर से महज सौ मीटर की दूरी पर एक वाहन भी खड़ा था, जिसे आरोपी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसओ राजकुमार राजभर ने बताया कि ग्राम प्रधान रामकिशुन यादव की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। मृतका के भाई ज्ञानेंद्र चौहान की तहरीर पर विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम निकल चुकी है। बताया कि कुछ दिन पूर्व शैलेष ने हत्यारोपी के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बाद में स्वयं कोई कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया था।
गुजरात में कमाता है पति
मामले की छानबीन में पुलिस को परिजनों ने बताया कि शैलेश के पति संजय गुजरात में कमाते हैं। कुछ दिन पहले ही वह घर आए थे। शैलेष के तीन बच्चे चंद्रमा (14) राजवीर (12) और निखिल (9) वर्ष का है। सूचना मिलते ही संजय गुजरात से घर के लिए निकल चुके हैं।
सुराग के लिए खोजी कुत्ते की ली गई मदद
एसएसबी के लैंबर्ट (खोजी कुत्ता), महिला के शव वाली जगह को सूंघने के बाद रसोई घर में गया, फिर अंदर लगे शटर के पास पहुंचा। वहां से वह घर के मुख्य द्वार से निकलकर लगभग सौ मीटर दूर भुअही-मरहठा मार्ग पर जाकर रुक गया। इसके आगे वह नहीं गया।

पुन: प्रयास करने पर भी वह वहीं तक गया। एसएसबी के स्वान दस्ता के पंकज सिंह राठौर और राम किशोर स्वामी ने बताया कि शैलेष की हत्या के लिए आने वाला आरोपी सड़क पर अपना वाहन खड़ा कर घटनास्थल तक आया होगा। घटना को अंजाम देने के बाद वह उसी वाहन से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed