फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The woman climbed on the tank and demanded the arrest of the accused.

Siddharthnagar News: टंकी पर चढ़ी महिला, आरोपी की गिरफ्तारी पर उतरीह

Sun, 17 May 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 17 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The woman climbed on the tank and demanded the arrest of the accused.
,शाहपुर आंबेडकर पार्क के समीप बने वाटर टैंक पर चढ़ी महिला- सोशल मीडिया
शाहपुर (सिद्धार्थनगर)। इटवा थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित आंबेडकर पार्क के पास स्थित पानी की टंकी पर शनिवार को राधा नाम की एक महिला चढ़ गई। पति मानिकराम उर्फ महिनकू (43) की मौत के मामले में डुमरियागंज थाना और पुलिस चौकी पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग के लिए कदम उठाने की बात कही। लगभग तीन घंटे तक मान-मनौवल के बाद भी वह नहीं मानी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी रवि कुमार को दबोच लिया, वहीं दूसरे की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह नीचे उतरी। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के राप्ती सेतु पर चार मार्च की रात बाइक और ठेले की टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ठेला चालक मानिकराम उर्फ महिनकू (43) की इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में 14 मार्च की रात मौत हो गई थी। हादसे में बाइक चालक बबलू निषाद भी झुलस गया था, जिसका इलाज चल रहा है। मृतक शाहपुर के आंबेडकर नगर निवासी था और ठेले पर कुल्फी, फालूदा और भूजा बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। इस मामले में मृतका की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। महिला का आरोप है कि आरोपी पक्ष धमकी देता है। मृतक की पत्नी राधा ने आरोप लगाया कि कई दिन बाद प्राथमिकी दर्ज हुई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed