{"_id":"6af89d03cf73c222c505918c","slug":"siddharthnagar-news-as-the-shiva-bow-broke-the-ramlila-grounds-resounded-with-chants-of-jai-shri-ram-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-168139-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शिवधनुष टूटते ही जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा रामलीला परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शिवधनुष टूटते ही जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा रामलीला परिसर
Sat, 14 Nov 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
- बढ़नी चाफा के सेहरी खास गांव में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन, सीता स्वयंवर का दृश्य देख भाव विभोर हुए दर्शक
डुमरियागंज। बीती रात रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजा जनक के दरबार में सजे सीता स्वयंवर का दृश्य देख दर्शक भावविभोर हो उठे। भगवान श्रीराम के शिवधनुष तोड़ते ही पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
लीला की शुरुआत राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर के आयोजन से होती है। राजा जनक ने शर्त रखी कि जो भी वीर भगवान शिव के विशाल धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी के साथ माता सीता का विवाह होगा। इस चुनौती को स्वीकार कर दूर-दूर से राजा-महाराजा स्वयंवर में पहुंचे। एक-एक कर सभी ने धनुष उठाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी उसे हिला नहीं सका। राजाओं की असफलता देखकर राजा जनक निराश हो गए।
इसी बीच गुरु विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष के पास पहुंचे और सहजता से उसे उठा लिया। जैसे ही उन्होंने प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया, शिवधनुष जोरदार आवाज के साथ टूट गया। यह दृश्य देखते ही दरबार में मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए। मंच पर देवताओं की पुष्पवर्षा का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाली। इस दृश्य के साथ ही स्वयंवर का माहौल उत्सव में बदल गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवाद ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। राम-सीता के विवाह प्रसंग पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। चार दशक से अधिक समय से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।