फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The wind has changed direction... now the mercury will fall

Siddharthnagar News: हवा ने बदला रुख... अब गिरेगा पारा

Sun, 23 Nov 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The wind has changed direction... now the mercury will fall
- पछुआ चलने से मौसम विभाग ने तापमान गिरने की जताई संभावना
विज्ञापन

- इस सप्ताह तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक आएगी गिरावट

- सुबह छाएगा कोहरा, दिन चढ़ने के साथ साफ हो जाएगा आसमान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पछुआ और उत्तरी-पश्चिमी ठंडी हवाएं सक्रिय होने लगी हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री तक की क्रमिक गिरावट की संभावना जताई है। इसके चलते ठंड में दोबारा इजाफा होने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोई प्रमुख सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। पिछले दिनों हवा के रुख में बदलाव से रात का तापमान बढ़ा हुआ था, लेकिन अब ठंडी और शुष्क हवाएं फिर हावी होने लगी हैं। दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा की ठंड बढ़ने से गलन महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भोर के समय कोहरा कई जिलों में छाया रहा। कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा दर्ज किया गया। गोरखपुर में हल्का कोहरा छाया जो दिन चढ़ने के साथ ही छंटता चला गया। मौसम के इस तेवर से तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहायशी इलाकों की हवा साफ

मौसम का असर अभी पर्यावरण भी नजर आता है। हालांकि शनिवार को शहर के रिहायशी इलाकों की हवा साफ रही। केंद्रीय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को गोरखपुर का अधिकतम एक्यूआई स्तर 85 तक पहुंचा। शाम साढ़े पांच बजे एक्यूआई का स्तर 55 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम स्तर 24 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed