{"_id":"67ab90609dedf49977080006","slug":"the-westerly-wind-makes-one-feel-cold-even-in-the-sun-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132220-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पछुआ हवा धूप में भी करा रही ठंड का एहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पछुआ हवा धूप में भी करा रही ठंड का एहसास
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में धूप खिलने के बाद बैठे मरीज व तीमारदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम एक बार फिर करवट बदलने लगा है। इससे लोगों को सुबह ठंड व दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन मंगलवार को पछुआ हवा चलने से लोगों को धूप में भी ठंड का सामना करना पड़ा।
मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दिन में तेज धूप खिला तो लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन दोपहर बाद अचानक 15 से 20 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ लोगों को ठंड का एहसास कराती रही।
सुबह शाम के मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी सुबह कोहरा छाएगा।
जबकि दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज की गई।