{"_id":"68c5aa1256f2f5d71f0dbe74","slug":"the-weather-remained-moist-due-to-drizzle-and-movement-of-clouds-relief-from-heat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-144583-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही से नम रहा मौसम, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही से नम रहा मौसम, गर्मी से मिली राहत
Sat, 13 Sep 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Sep 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर सुबह बारिश के दौरान आवागमन करते वाहन चालक।
सिद्धार्थनगर। लगातार मौसम बदल रहा है। इससे कभी लोगों को गर्मी सता रही है तो कभी मौसम नम होने से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आगे भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बरसात हाेने की संभावना है।
शनिवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बादलों के छाने के साथ ही कभी-कभी घनघोर काली घटा भी छाती रही, लेकिन दोपहर तक बरसात नहीं हुई। बादल छाने और पछुआ हवा चलने से शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को गर्मी न के बराबर रही, लेकिन दोपहर करीब तीन बजे से लोटन, अलीगढ़वा क्षेत्र में झमाझम बरसात होने लगी। बरसात होने से हर तरफ मौसम सुहाना हो गया। शहर में भी हल्की से मध्यम बूंदाबांदी हुई, जिससे सड़क पर कुछ देर के लिए सन्नाटा रहा। लेकिन शाम होने के साथ ही बादलों व ठंडी पछुआ हवा के कारण चहल-पहल बढ़ गई। पार्काें में भी रौनक बढ़ गई।
शनिवार को अवकाश होने के कारण कस्बे में कुछ अधिक चहल-पहल रही। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी बरसात होने की संभावना हैं।ु