फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The weather changed again...sometimes sunshine and sometimes shade.

Siddharthnagar News: फिर बदला मौसम...कभी धूप तो कभी छांव

Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The weather changed again...sometimes sunshine and sometimes shade.
संतकबीरनगर। मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। दिन में कई बार आसमान में बादल छाए गए। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिससे ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन

मौसम के जानकारों का कहना है कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं। पिछले कई दिनों से तेज धूप निकली रही थी। जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। कारण यह कि तापमान बढ़ने से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।
विज्ञापन

किसानों को बार-बार फसलों की सिंचाई करने को मजबूर होना पड़ रहा था, लेकिन शनिवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह धूप निकली, लेकिन बीच-बीच में बादल भी दिखे। ऐसे में बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यदि बारिश हुई तो फसलों का लाभ पहुंच सकता है। इसके साथ ही सुबह और शाम को ठंड का अहसास हो रहा है। जिससे ऊनी कपड़ों के व्यापारियों में इस बात की उम्मीद जग गई है कि जो ऊनी कपड़ा बचा है, वह बिक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed