{"_id":"6687198b3f4404e508075e24","slug":"the-way-for-dam-construction-is-clear-consensus-reached-in-the-meeting-with-sdm-etwa-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120197-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बांध निर्माण का रास्ता साफ, एसडीएम इटवा के साथ बैठक में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बांध निर्माण का रास्ता साफ, एसडीएम इटवा के साथ बैठक में बनी सहमति
Fri, 05 Jul 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-भनवापुर के बिजौरा के पास गैप भरने को लेकर एसडीएम ने कराया सहमति प्रपत्र पर हस्ताक्षर
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के इटवा व डुमरियागंज तहसील से होकर जाने वाली राप्ती नदी के किनारे बन रहे शाहपुर-भोजपुर बांध निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार देर शाम एसडीएम इटवा कल्याण सिंह मौर्य ने बिजौरा चौकी पर क्षेत्र के सम्मानित जनता और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान लोगों से सहमति पत्र
पर हस्ताक्षर कराया।
क्षेत्र से होकर जाने वाली राप्ती नदी के बाढ़ से लोगों को निजात दिलाने के लिए करीब दो दशक से निर्माणाधीन शाहपुर-भोजपुर बांध अधर में लटका हुआ है। कहीं किसानों को मुआवजा न मिलने से तो कहीं विवाद के कारण कार्य बाधित है। ऐसे में हर साल बाढ़ की तबाही का मंजर झेलने को लोग मजबूर हैं। नवागत जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर गणपति राज ने मंगलवार को क्षेत्र के बिजौरा व गागापुर में राप्ती नदी के कटान का निरीक्षण करते हुए बांध निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उनके समक्ष बिजौरा के पास गैप में स्थानीय लोगों की ओर से सहमती नहीं होने की बात आई थी। जिस पर उन्होंने तत्काल एसडीएम इटवा को निर्देशित करते हुए लोगों से वार्ता कर बांध निर्माण मे आ रही समस्या का समाधान करने को कहा।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम एसडीएम इटवा कल्याण सिंह मौर्य ने लोगों से बात कर कहा कि बाढ़ का दंश बार-बार झेलना पड़ता है। बांध बन जाने से आप ही लोगों को फायदा होगा। इसपर क्षेत्र के लोगों ने हस्ताक्षर व अंगूठा लगा कर सहमति दे दी। इस सबंध में एसडीएम इटवा कल्याण सिंह मौर्य ने कहा कि लोगों की सहमति मिल गई है। कुछ लोग बाहर थे, जिनका हस्ताक्षर नहीं हो पाया है, जल्द ही बाकी लोग भीअपनी सहमति दे देंगे। जिसके बाद बांध निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन