{"_id":"592da2b84f1c1bdf15bdc2f3","slug":"the-wall-collapsed-the-laborer-died-while-taking-the-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"राख निकालते वक्त दीवार ढही, मजदूर की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राख निकालते वक्त दीवार ढही, मजदूर की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 May 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद जिला अस्पताल में पहुंचे घरवाले।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बिनैका गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर राख निकालते वक्त ईंट से बनी दीवार ढह गई। मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जगमोहनी गांव निवासी राधेश्याम (45) सदर थाना क्षेत्र के बिनैका गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह भट्ठे पर ईंट के बीच से राख निकाल रहा था, तभी अचानक ईंट खड़ी कर बनाई गई दीवार भर-भराकर ढह गई। राधेश्याम मलबे के नीचे दब गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के अन्य मजदूर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
आनन-फानन में मलबा हटाकर राधेश्याम को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में साथी मजदूरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ शिवाकांत मिश्र ने बताया कि अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के बाद कार्रवाई की जाएगी।