{"_id":"57fbccd74f1c1b2b7a28e225","slug":"the-vision-of-the-woman-being-killed-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शन करने जा रही महिला की हादसे में जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्शन करने जा रही महिला की हादसे में जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 10 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नवरात्र के अंतिम दिन मां के दर्शन के लिए लेहड़ा आ रही संतकबीरनगर निवासी एक महिला की मौत हो गई। हादसे में परिवार के दो अन्य सदस्य भी जख्मी हुए हैं। घटना धानी-उसका मार्ग पर लेदवा चौराहे के पास हुई। बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद बोलेरो सवार फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांटे चौराहा निवासी खोदई की पत्नी सुमन (55) अपने परिवार के सदस्य पन्नेलाल व भतीजी फोटू के साथ बाइक से महराजगंज में स्थित मां लेहड़ा देवी के दर्शन करने आ रही थी। तीनों एक बाइक पर सवार थे। धानी-उसका मार्ग पर लेदवा चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी।
हादसे में सुमन को गंभीर चोट आई। पन्नेलाल व फोटू भी जख्मी हो गए। बोलेरो सवारों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया और फिर फरार हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। पन्नेलाल व फोटू की हालत भी गंभीर बनी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। कुछ ही देर में मृतक के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।