फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The video of theft is not captured in CCTV footage... only the sound of knocking is coming.

Siddharthnagar News: सीसीटीवी फुटेज में चोरी का वीडियो कैद नहीं... सिर्फ आ रही खट-खट की आवाज

Sat, 15 Feb 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The video of theft is not captured in CCTV footage... only the sound of knocking is coming.
- भनवापुर सीडीपीओ कार्यालय में अनाज की चोरी का मामला
विज्ञापन



- पुलिस सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सुराग के लिए कर रही जद्दोजहद





भनवापुर। ब्लॉक परिसर में स्थित सीडीपीओ दफ्तर और गोदाम का ताला तोड़कर 12 व 13 फरवरी की रात चोरों ने करीब तीन लाख से अधिक कीमत की दाल और तेल की चोरी कर ली थी। मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। पुलिस रहस्यमयी चोरी का पर्दाफाश करने के लिए सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सुराग की तलाश में जद्दोजहद करती दिख रही है। उधर, कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोर कैद नहीं हो सके हैं, केवल खट-खट की आवाज सुनाई दे रही है।
सीडीपीओ संजय गुप्ता की तहरीर पर जांच में जुटी त्रिलोकपुर पुलिस को तीन दिन में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। फोरेंसिक व पुलिस की टीम के खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में केवल खट-खट की चार से पांच बार आवाज के अलावा अन्य किसी तरह की गतिविधि नहीं दिखी। यह पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर क्षेत्र के भनवापुर ब्लाॅक परिसर में सीडीपीओ कार्यालय से सटे गोदाम हैं, जहां दलिया, तेल, दाल आदि सामग्री का भंडारण किया जाता है। छह फरवरी को खाद्य सामग्री सीडीपीओ ने रिसीव कर 11 फरवरी को एसडीएम डुमरियागंज को स्टाॅक मिलान कर सत्यापन के लिए पत्र भेजा। 12 फरवरी को संत रविदास जयंती के अवकाश के कारण सीडीपीओ दफ्तर बंद था। इसी दौरान रात में चोरों ने ताला तोड़कर गोदाम में रखे 12.50 क्विंटल चने की दाल और 1515 लीटर रिफांइड तेल को की चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 फरवरी को सुबह 10 बजे भनवापुर सीडीपीओ कार्यालय पर कर्मी पहुंचने के बाद चैनल व गोदाम का टूटा ताला देखकर सीडीपीओ को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीडीपीओ संजय गुप्ता ने दोपहर 12:30 बजे पुलिस को फोन कर चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने घटनास्थल की जांच कर त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस टीम के साथ सीडीपीओ कार्यालय पहुंचे थानाध्यक्ष ने सीसीटीवी फुटेज के साथ आसपास जांच की। सीडीपीओ संजय गुप्ता की तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजय शंकर सिंह ने बताया कि सीडीपीओ कार्यालय में हुई चोरी की घटना की जांच हर ऐंगल से की जा रही है। अभी तक के जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।




सत्यापन के पहले हो गई चोरी
त्रिलोकपुर क्षेत्र के भनवापुर ब्लाॅक परिसर में स्थित सीडीपीओ दफ्तर और गोदाम का ताला तोड़कर हुए चोरी की घटना में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसकी शुरुआत छह फरवरी को होता है। जब खाद्य सामग्री को रिसीव किया जाता है। 11 फरवरी को एसडीएम डुमरियागंज को स्टाॅक मिलान और सत्यापन के लिए पत्र भेजा गया। 12 फरवरी को छुट्टी होने के कारण 13 फरवरी को सत्यापन होना था। लेकिन, इसी बीच 12 व 13 फरवरी की रात करीब तीन लाख कीमत का दाल व तेल की चोरी हो गया। इस तरह सत्यापन के पहले ही चोरी हो गया था। इसके अलावा 101 गत्ता तेल व 25 बोरी दाल को गोदाम से निकालने में कम से कम एक घंटे का समय लग सकता है। ब्लाॅक परिसर में हो रहे प्रधानमंत्री आवास के डेमो निर्माण का काम भी चल रहा है, जिसमें करीब 15 से अधिक मजदूर काम करते हैं। वे रात में ब्लाॅक परिसर में ही सोते हैं। सीडीपीओ दफ्तर में चोरी की घटना की भनक इन मजदूरों को भी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed