फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The victim's health started deteriorating after the ambulance incident, now improving

Siddharthnagar News: एंबुलेंस कांड के बाद बिगड़ने लगी थी पीड़िता की सेहत, अब सुधार

Sat, 14 Sep 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
The victim's health started deteriorating after the ambulance incident, now improving
बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। 29 अगस्त को अपने पति का इलाज करवा के लखनऊ से घर लौट रही महिला के साथ एंबुलेंस में दुष्कर्म की कोशिश के बाद पीड़िता के पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद से पीड़िता की सेहत बिगड़ने लगी थी। चार दिन पहले पीड़िता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासी में भर्ती हुई थी। जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद पीड़िता को घर भेज दिया था। बीच-बीच में पीड़िता की तबीयत फिर खराब हो जा रही थी। इसके बाद घर के समीप पीएचसी गोनहा डीह के स्वास्थ्य कर्मी पीड़िता के घर पहुंचकर लगातार इलाज कर रहे हैं। अब पीड़िता की सेहत में पहले की अपेक्षा सुधार हो रहा है। मुख्य आरोपी के जेल जाने के बाद पीड़िता से किसी राजनीतिक दल के लोग या किसी अधिकारी ने इस विषय पर वार्तालाप नहीं किया है। पीड़िता ने कहा दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। जिससे फिर वह किसी के साथ दुष्कर्म करने के लायक ना रहे। वहीं पीड़िता का भाई ने कहा उनको उम्र कैद की सजा मिलनी चाहिए ताकि वह फिर कभी बाहर न निकल सके। और फिर किसी के साथ दरिंदगी करने की कोशिश न करें। कल पीड़िता के पति की ब्रह्मभोज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed