फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The urge to become literate in women and the elderly

महिलाओं और बुजुर्गों में साक्षर बनने की ललक

Sun, 21 Aug 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Aug 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
The urge to become literate in women and the elderly
बर्डपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय काशीपुर में नव साक्षरों ने दी परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। साक्षर भारत मिशन के तहत रविवार को आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा में महिलाओं-बुजुर्गों का जोश दिखा। साक्षर बनने के लिए उत्साह के साथ परीक्षा में हिस्सा लिया और अपनी काबिलियत जाहिर की। जिले के करीब दो हजार केंद्रों पर हुई परीक्षा में 10 हजार नव साक्षरों ने हिस्सा लिया। इसमें महिलाओं की तादाद अधिक रही। देर शाम तक चली परीक्षा के बाद रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

बुनियादी साक्षरता परीक्षा के लिए जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों के अलावा विद्यालय से दूर स्थित टोलों में भी केंद्र बनाए गए थे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को साक्षर बनाने के लिए प्रेरकों ने पूरे उत्साह से आयोजन में हिस्सा लिया। विकासखंड बर्डपुर अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय काशीपुर (बर्डपुर नं. 12) में प्रधानाध्यापक/सचिव अब्दुल अजीज की देख-रेख में परीक्षा कराई गई। इसमें 151 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें 130 महिला और 21 पुरुष थे।
विज्ञापन

परीक्षार्थी के रूप में कमरुन्नीशा, खुसलेनन, विंदावती, जाहिदा खातून, उर्मिला, चंपा, प्रियंका, समीमा खातून, प्रेमा, रामदेव, विंदेश्वरी, रामानुज, मोहम्मद इसहाक, इस्लाम, नसरुल्लाह, श्रीराम आदि रहे। ब्लॉक समन्वयक शमा फरजाना ने भी लोक शिक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। कक्ष निरीक्षक शकुंतला यादव व रामदेव प्रसाद को सकुशल परीक्षा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर विद्यालय के अनुदेशक मधुरकर मंजुल, सहायक अध्यापिका अलका श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed