फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The truth of the scam of 60 lakhs will come out during verification

Siddharthnagar News: सत्यापन में सामने आएगा 60 लाख के घोटाले का सच

Sun, 18 May 2025 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The truth of the scam of 60 lakhs will come out during verification
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। बिजली उपखंड कार्यालय बैदोलागढ़ (डुमरियागंज) में हुए 60 लाख रुपये के गबन के मामले की जांच शुरू कर हो गई है। प्रबंधक निदेशक विद्युत निगम ने दो सदस्यीय कमेटी गठित करके जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। मामले में तह तक जाने के लिए टीम ने कुछ दस्तावेज खंगाल रहे हैं।
घोटाला से पर्दा उठाने के लिए टीम कागजात का सत्यापन इस स्तर पर करना शुरू की है कि कितने उपभोक्ताओं ने किस तिथि में धनराशि जमा की है। कहीं उनसे भी तो अधिक धनराशि वसूल तो नहीं की गई है। साथ ही यह भी जानकारी ले रही है कि तैनात आराेपों में फंसे अधिकारी और कर्मचारियों का कार्य व्यवहार कैसे थे।
विज्ञापन

कहीं उनपर पहले भी कोई ऐसा आरोप उपभोक्ता या अन्य कोई लगाया था। वहीं, मांगें गए कुछ बिंदुओं के रिपोर्ट मिलने पर डुमरियागंज पुलिस भी पड़ताल तेज कर दी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो आरोपों की जद में आए अधिकारियों की गर्दन फंसना तय है। अगर जांच किया जाए तो पीछे भी गड़बड़ी की बात उजागर होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। कुछ कागजात ऐसे हैं, जिनके सहारे कई लो लपेटे में आएंगे। हालांकि, निगम के अधिकार कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबन के बाद बैठाई जांच : बिजली उपखंड कार्यालय बैदोलागढ़ (डुमरियागंज) में हुए 60 लाख रुपये के गबन के मामले डुमरियागंज डिवीजन के तत्कालीन एक्सईएन सहित चार लोगों को मामले में संलिप्ता और लापरवाही में निलंबित कर दिया गया था। वहीं, अब मामले में निलंबित पांच लोगों सहित सात लोगों की गबन में संलिप्ता की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। इसमें राजीव कुमार अग्रवाल मुख्य अभियंता वाणिज्य वाराणसी तथा दीपक कुमार वरिष्ठ लेखाधिकारी बिजली डिस्काम वाराणसी मुख्यालय है।

जो जांच कर एमडी बिजली निगम को रिपोर्ट सौंपेगे। वहीं, जांच प्रभावित न हो सके, इसके लिए निलंबित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को वाराणसी बिजली निगम कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। अब मामले में एमडी ने दो सदस्यीय टीम गठित कर उक्त लोगों की गबन केस में संलिप्ता और लापरवाही की शिनाख्त / जांच कर एक माह के अंदर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही निलंबित टेक्नीशियन मनोज कुमार सहित तत्कालीन एक्सईएन राममूरत और अन्य को बिजली डिस्काम वाराणसी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जहां जांच टीम सभी आरोपियों से एक साथ गबन प्रकरण केस को लेकर गहनता से पूछताछ कर और उनके बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed