{"_id":"58dfde444f1c1bc20463fc6c","slug":"the-tractor-trolley-crushes-boy-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
महनगा गांव में बिलखते मृतक के परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सदर क्षेत्र के परसा शाह आलम गांव के पास बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक साइकिल सवार बालक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई, जब बालक दूध देकर घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के महनगा गांव निवासी सनोज (12) पुत्र रामकिशुन रोज की तरह साइकिल से परसा चौराहे पर दूध देने के लिए घर से निकला था। दूध देने के बाद वह घर लौट रहा था, अभी चौराहे से निकलकर परसा चौराहा के पास पहुंचा ही था कि बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक, ट्राली ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शादाब खान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मिले तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।