{"_id":"69961bcc8f084faaa607fe10","slug":"the-thieves-broke-the-lock-and-stole-cash-and-jewellery-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153756-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कुंडी तोड़कर नकदी और जेवरात उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कुंडी तोड़कर नकदी और जेवरात उड़ा ले गए चोर
Thu, 19 Feb 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
इटवा। गोल्हौरा थाने के सेहरी खुर्द गांव में मंगलवार रात मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे चोर एक लाख रुपये के नकदी और जेवरात चुरा ले गए। घटना की जानकारी मकान मालिक के पुत्र को बुधवार सुबह सोकर उठने पर हुई। उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक सेहरी खुर्द निवासी उमाकांत उपाध्याय के माता-पिता तीर्थयात्रा पर गए हुए थे। घर पर केवल उमाकांत का परिवार रह रहा था। मंगलवार की रात उमाकांत उपाध्याय और उनका परिवार रोज की तरह खा-पीकर सोया हुआ था कि रात में माता-पिता वाले मकान के कुंडे को तोड़कर घुसे चोरों ने घर में रखे एक लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये से अधिक के जेवर चुरा ले गए। इस बात की सुबह जानकारी होने पर उमाकांत ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पीआरवी को दी। कुछ देर बाद एसओ गोल्हौरा और फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में एसओ गोल्हौरा रामदेव का कहना है कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है।