फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The thief sprayed the face of the Anganwadi worker and ran away with the earring

Siddharthnagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मुंह पर स्प्रे मारकर बाली लेकर भागा उचक्का

Wed, 10 Sep 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The thief sprayed the face of the Anganwadi worker and ran away with the earring
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 10 राम जानकी नगर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम श्रीवास्तव की उचक्के मंगलवार की रात मुंह पर स्प्रे मारकर कान की बाली लेकर भाग गए। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों में दहशत फैल गया। लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 10 राम जानकी नगर निवासी दिलीप श्रीवास्तव की पत्नी नीलम श्रीवास्तव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। मंगलवार की रात करीब 9 बजे नीलम अपने घर के पीछे आंगन में नल के पास कपड़ा धूलकर उसे सुखाने के लिए रस्सी पर डाल रही थीं।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक उसी समय किसी ने उनके मुंह पर सुगंधित स्प्रे छोड़ दिया और उसका मुंह किसी ने दबाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला के कान की सोने की बाली निकालकर भाग निकले। घटना के समय बिजली नहीं थी। कुछ गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग आंगन में पहुंचे तो महिला बेसुध अवस्था में पड़ी थी। त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। संवादह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed