{"_id":"6691972cdf0ff2878705ec14","slug":"the-theft-that-happened-two-months-ago-has-not-been-revealed-yet-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-120681-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो माह पहले हुए चोरी का अब नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो माह पहले हुए चोरी का अब नहीं हुआ खुलासा
Sat, 13 Jul 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
देवरिया चमन गांव के तीन घरों से चोरों ने उड़ाया था नकदी समेत लाखों के जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के देवरिया चमन गांव के तीन घरों से नकदी समेत लाखों के जेवर को चोरों ने दो माह पहले दस मई को उड़ा दिया था। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने से पीड़ित चिंतित हैं।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के देवरिया चमन गांव में दो महीने पहले 10 मई को गांव निवासी राम भवन पांडेय, सूर्य नारायण पांडेय व सर्वजीत उर्फ व्याकुल चतुर्वेदी के घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। इन तीन घरों से 170 चांदी का सिक्का 50 हजार नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों के चोरी होने की सूचना पीड़ितों ने त्रिलोकपुर पुलिस को दी थी। पीड़तों ने बताया पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी दिखी। दो महीने बीतने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं होने से दहशत में हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर विजय शंकर सिंह ने कहा चोरी के घटना का खुलासा किया जा चुका है।
-- -
पुलिस कर रही खुलासा का दावा, पीड़ितों को नहीं मिली जानकारी
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के देवरिया चमन गांव में दो माह पहले 10 मई को तीन घरों में हुए चोरी के घटना का त्रिलोकपुर पुलिस खुलासा का दावा कर रही है। मगर पीडि़तों को इसकी जानकारी नहीं है। चोरी के घटनाओं का त्रिलोकपुर पुलिस के द्वारा किए गए खुलासा के बारे में बात करने पर पीडि़त राम भवन पांडेय, सूर्य नारायण पांडेय व व्याकुल चतुर्वेदी ने बताया कि हमें इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने चोरी के घटना का खुलासा किया तो चोरों के बारे में य बरामद सामानों का जानकारी हम लोगों को क्यों नहीं दी गई।