{"_id":"67d1c59bd193e00ead074158","slug":"the-tehsildar-confiscated-nine-bighas-of-land-for-arrears-of-nine-lakhs-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-133964-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तहसीलदार ने नाै लाख के बकाए में नौ बीघा जमीन कुर्क की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तहसीलदार ने नाै लाख के बकाए में नौ बीघा जमीन कुर्क की
विज्ञापन
इटवा। कई बार मौखिक चेतावनी देने के बाद भी नाै लाख रुपयेे बकाया नहीं जमा करने वाले बकाएदार के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई की है।
बगहवा ग्रांट गांव में पुराने बकाए को लेकर बुधवार को नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय व तहसीलदार देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने पुलिस बल की मौजूदगी में नौ बीघा से अधिक भूमि को कुर्क किया। इस कार्रवाई से तहसील के बकाएदारों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, बगहवा ग्रांट गांव में एक पुराना बकाएदार था जो धनराशि जमा करने की हामी भरने के बाद भी बकाया जमा नहीं कर रहा था। इसे लेकर तहसीलदार ने उस कृषक को कई बार मौखिक चेतावनी भी दी थी। चेतावनी के बाद भी बकाएदार पर कोई असर नहीं हो रहा था।
एसडीएम कुणाल के निर्देश पर बुधवार को उक्त कृषक की नौ बीघा से अधिक भूमि को कठेला समय माता पुलिस की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने कुर्क कर लिया। नायब तहसीलदार राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि नाै लाख रुपये के बकाए में यह कार्रवाई की गई। संवाद