{"_id":"57e6bb444f1c1b3176a83353","slug":"the-strength-of-the-youth-were-encouraged-to-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट की ताकत पाने को उत्साहित दिखे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट की ताकत पाने को उत्साहित दिखे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट के रेगडू में लगे बहुदेश्यीय शिविर में लागों की समस्याएं सुनते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनने के लिए युवा उत्साहित दिखे। शनिवार को इंटर व डिग्री कॉलेजों में आयोजित मतदाता पंजीयन कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया। एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी छात्र-छात्राओं ने फार्म-6 भरकर मतदाता बनाए जाने के लिए आवेदन पेश किया।
मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी इंटर व डिग्री कॉलेजों में कैंप लगाए गए। नगर के बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज, बालिका डिग्री कॉलेज, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जयकिसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई सहित अन्य कॉलेजों में आयोजित कैंप में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्र-छात्राओं ने मतदाता सूची के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
अध्यापकों ने विद्यार्थियों को मतदान की महत्ता बताई और मतदाता बनने के साथ पूरी सजगता से अपने अधिकारों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। बबलू श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यस्क को मतदान का अधिकार मिला है। यह सबसे बड़ी ताकत है, जिसके इस्तेमाल से हम देश और समाज की दिशा तय कर सकते हैं।