फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The story of Shiva-Parvati's marriage resonated in the Bhagwat Katha, and the devotees were overwhelmed.

Siddharthnagar News: भागवत कथा में गूंजा शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग, भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 02 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The story of Shiva-Parvati's marriage resonated in the Bhagwat Katha, and the devotees were overwhelmed.
भारतभारी। भनवापुर क्षेत्र के कमसार गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार की रात शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास मदन शास्त्री ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा सुनते ही पूरा पंडाल हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथावाचक ने बताया कि पर्वतराज हिमालय की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर माता जगदंबा ने उनके यहां पुत्री रूप में जन्म लेने का वरदान दिया था। इसके बाद माता पार्वती ने हिमालय के घर जन्म लिया। जैसे-जैसे पार्वती बड़ी हुईं, पर्वतराज को उनके विवाह की चिंता सताने लगी। उन्होंने कहा कि माता पार्वती बचपन से ही भगवान भोलेनाथ की अनन्य भक्त थीं। एक दिन महर्षि नारद पर्वतराज के घर पहुंचे और उन्होंने भगवान शिव के साथ पार्वती के विवाह का संयोग बताया। कथा में उस प्रसंग का भी मार्मिक वर्णन किया गया। जब भगवान भोलेनाथ नंदी पर सवार होकर भूत-प्रेतों और गणों के साथ बारात लेकर पहुंचे। विचित्र बारात को देखकर पर्वतराज और उनके परिजन अचंभित रह गए, लेकिन माता पार्वती ने प्रसन्नता पूर्वक भगवान शिव को अपने पति के रूप में स्वीकार किया। कथा के दौरान अमरनाथ त्रिपाठी, मंजू त्रिपाठी, अमित कुमार, अरविंद कुमार, अजीत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed