{"_id":"6a03713a9a094c42d0032de9","slug":"the-silencer-was-cut-the-pressure-horn-was-removed-and-the-noise-was-gone-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158033-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साइलेंसर कटा, प्रेशर हाॅर्न उतारा गया, निकल गया भौकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साइलेंसर कटा, प्रेशर हाॅर्न उतारा गया, निकल गया भौकाल
Tue, 12 May 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तेजी से बढ़ रहे सड़क हादसों और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए शासन और विभाग दोनों अलर्ट मोड में हैं। संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच में 16 लोगों पर कार्रवाई की गई है। इसमें मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हार्न बजाकर भौकाल दिखाने वालों पर कार्रवाई की गई है। अभियान के आखिरी चरण में टीम ने जांच तेजी की है और आगे भी अभियान जारी रखने की रणनीति तैयार कर रही है।
शासन की ओर से प्रेशर हाॅर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर कार्रवाई के संबंध में अभियान चलाए जाने का निर्देश मिलने के बाद सात से 13 मई एक सप्ताह तक विशेष जांच अभियान चदाया जा रहा है। इसमें न सिर्फ मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हाॅर्न पर कार्रवाई की जा रही है बल्कि शराब पीकर वाहन चलाने वाले भी टीम के निशाने पर हैं। विशेष अभियान के तहत सीओ यातायात सुजीत कुमार राय और एआरटीओ संजय सिंह की ओर से खुद सड़क पर उतरकर जांच करने में लगे हैं।
विभाग से मिले आकड़ों के मुताबिक, अभियान के पांच दिन में आठ प्रेशर हाॅर्न के मामले में कार्रवाई हुई। इसी प्रकार से आठ मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर रंगदारी करने वालों पर कार्रवाई की गई है। अभी अभियान को एक दिन और है, लेकिन आगे भी अभियान चलाए जाने के संबंध में रणनीति तैयार की जा रही है। इससे इस प्रकार के हाॅर्न और तेज आवाज से किसी को परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
इस संबंध में एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि जांच चलाकर कार्रवाई की जा रही है। आगे भी जांच की जाएगी।