फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The shortage of diesel and petrol is increasing day by day

Siddharthnagar News: दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही डीजल-पेट्रोल की किल्लत

Tue, 21 Apr 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 21 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The shortage of diesel and petrol is increasing day by day
डुमरियागंज कस्बे में ​स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल व पेट्रोल के लिए लगी वाहन चालको की भीड़। 
कहीं पसरा सन्नाटा तो कहीं डीजल पेट्रोल मिलने का इंतजार करते रहे वाहन चालक
विज्ञापन

शाहपुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में दिन-ब-दिन डीजल-पेट्रोल की किल्लत बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी कई पेट्रोल पंपों सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल मिलने की उम्मीद लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। सोमवार को डुमरियागंज नगर में स्थित पेट्रोल पंप पर भीड़ रही। पेट्रोल भरवाने के लिए लाइन में खड़े राजेश कुमार ने कहा दोस्त की शादी थी। वहां जाना था, लेकिन पेट्रोल नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर गया, लेकिन कहीं नहीं मिला। यहां सुना था पेट्रोल मिल रहा है, लेकिन यहां भी कर्मचारी कह रहे हैं। पेट्रोल खत्म हो गया है।

शादी का दिन रख चुके, सताने लगा डर

भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पेंडारी गांव निवासी पप्पू चौधरी ने बताया कि बेटे की शादी सात मई को है। इसमें 10 छोटी गाड़ी की बुकिंग करा ली है। ऐसे ही डीजल-पेट्रोल की किल्लत रही तो बारात ले जाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

ऑयल कंपनियों ने डीलरों को जारी किए निर्देश
शाहपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के सेल्स ऑफिसर ने भनवापुर फिलिंग स्टेशन के नाम से इटवा मार्ग पर चौखड़ा में खुले पेट्रोल पंप के मैनेजर के मोबाइल पर मैसेज भेजा है। इसमें लिखा कि एक लोड मिलने के बाद अगले लोड के लिए सात दिनों से पहले आवेदन न करे ताकि अगले डीलरों को लोड मिल सके। बिक्री सामान्य तरीके से करें। यदि बिक्री एवरेज से अधिक पाई गई तो ऑटोमेशन द्वारा ब्लॉक किया जा सकता है। इसके साथ साथ डीजल पेट्रोल बिक्री का दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। पेट्रोल बाइक में 300 और कार में अधिकतम 2000 रुपये, डीजल 2000 हजार रुपये तक देने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पेट्रोल पंप संचालक विजय सिंह ने कहा आम दिनों के सापेक्ष इन दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल डीजल की मांग अधिक रहती है। कंपनी माह में सिर्फ चार टैंकर सप्लाई देने की बात कह रही है जबकि हमारे पेट्रोल पंप पर आम दिनों में एक माह में 15 से 18 टैंकर डीजल पेट्रोल की बिक्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed