{"_id":"6525a9c29b3ca54bff0e21d6","slug":"the-school-is-being-run-by-occupying-government-land-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-6196-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सरकारी जमीन पर कब्जा कर हो रहा स्कूल का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सरकारी जमीन पर कब्जा कर हो रहा स्कूल का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के गागापुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर निजी स्कूल संचालित करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने एसडीएम इटवा को प्रार्थनापत्र देकर सरकारी जमीन पर चल रहे निजी स्कूल को खाली कराए जाने की मांग की है।
गागापुर गांव निवासी देवेंद्र पांडेय, मोनू, पंकज, श्याम मोहन, दयाराम, लवकुश आदि ने एसडीएम इटवा को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उक्त जमीन अभिलेख में सरकारी स्कूल के लिए दर्ज है, जबकि जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है, और करीब एक दशक से निजी स्कूल बनाकर संचालित कर रहे हैं। पास में मौजूद प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को खेलने के लिए जमीन नहींं है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खेल मैदान के लिए आरक्षित जमीन पर भी कब्जा कर खेती की जा रही है।
इस संबंध में एसडीएम करमेंद्र कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है, राजस्व टीम गठित कर सरकारी जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। अगर सरकारी जमीन पर निजी स्कूल संचालित होता पाया गया तो उसे खाली कराया जाएगा।