फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The sacrifice of brave sons cannot be forgotten

Siddharthnagar News: वीर सपूतों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता

Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The sacrifice of brave sons cannot be forgotten
ढेबरूआ क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर पुलवामा हमले में शहीद सेनाओं के याद में निकाला गया कैंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नगर पंचायत में स्थित शहीद बुधई स्मारक स्थल पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की याद में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नपं चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि 14 फरवरी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में 35 से अधिक घायल हो गए थे। उन वीर सपूतों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान सभासद अनूप कसौधन, वकील खान, बाबूजी अंसारी, दिनेश कुमार, प्रिंस अग्रहरि, सुरेश कुमार, हैदर अली, अरुण कुमार, शनि वरुण, रामकुमार कसौधन, मनीष श्रीवास्तव, श्रवण पटवा आदि मौजूद रहे। संवाद

उधर इटवा में शुक्रवार देर शाम भाजपाइयों ने कैंडल मार्च निकालकर इसी दिन पुलवामा में हुए हमले को लेकर विरोध जताया।
दर्जनों की संख्या में भाजपाइयों ने विस्कोहर मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय से चौराहे तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान भारत माता के वीर सपूत अमर रहे ,अमर रहे व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा नेता अखंड पाल सिंह ने कहा कि आज ही के दिन जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जा रहे सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर अवन्तीपोरा में आत्मघाती हमला हुआ था। इस दौरान भाजपा नेता राम निवास उपाध्याय, संजय सिंह, जमींदार अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed