{"_id":"659ed0d4d92989004e07bf07","slug":"the-roof-of-the-verandah-under-construction-collapsed-teenager-died-after-getting-buried-under-the-debris-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-11172-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भरभराकर गिरा निर्माणाधीन बरामदे की छत, मलबे में दबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भरभराकर गिरा निर्माणाधीन बरामदे की छत, मलबे में दबकर किशोर की मौत
Wed, 10 Jan 2024 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिवनगर डिडई के नचनी टोला खुटेहना गांव में हुआ हादसा
- निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलते समय हुआ हादसा,
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। शिवनगर डिडई के नचनी टोला खुटेहना में बुधवार सुबह निर्माणाधीन बरामदे की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर रोशन (14) की मौत हो गई। हादसा निर्माणाधीन बरामदे की शटरिंग खोलते समय हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मां बेसुध होकर गिर गई। आसपास की महिलाओं ने किसी तरह संभाला।
खुटेहना टोला निवासी बाबूराम राजभर मकान के बरामदे का निर्माण करा रहे थे। छत ढलवाने के लिए पिलर खड़ाकर ढांचा तैयार कर दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक छज्जे पर समुचित इंतजाम नहीं किया गया था। इसके करण बुधवार सुबह ढांचा के नीचे की शटरिंग निकलवा रहे थे। शटरिंग खुलते ही अचानक बरामदे की छत भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से पड़ोसी रामचंद्र का बेटा रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन घायल रोशन को सीएचसी तिलौली ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा अवधराम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शिवनगर डिंडई पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शिवनगर डिडई रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि मृतक के चाचा ने घटना की सूचना थाना पर दिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्रीय लेखपाल आफताब ने बताया कि घटना की रिपोर्ट भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -
मलबे में रोशन को दबा देख उड़ गए होश
परिजनों के मुताबिक रोशन घर से कब निकला, निर्माणाधीन मकान के पास कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी किसी को नहीं। जब ढांचा गिरा तो तेज आवाज हुई। तो सभी भागकर वहां पहुंचे। बरामदे के मलबे में रोशन को दबा देख सभी के होश उड़ गए। उसे बाहर निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घर सिर्फ महिलाएं ही हैं। मृतक के पिता रामचंद्र और भाई रोजी रोटी के लिए दूसरे प्रांत में हैं। उन्हें मौत की सूचना दी गई है। मौत की खबर मिलने के बाद गांव के लोग घर पर पहुंच गए। घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें न थीं।