{"_id":"64651497fe5252fd13022d76","slug":"the-role-of-teachers-is-important-in-building-the-future-jagdambika-pal-siddharthnagar-news-c-7-1-170947-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : जगदंबिका पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : जगदंबिका पाल
Wed, 17 May 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मान समारोह में बैठे सांसद जगदंबिका पाल व अन्य शिक्षक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विकास भवन स्थित आंबेडकर सभागार में बुधवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षा उन्नयन गोष्ठी व सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि शिक्षक सदैव समाज के पथ प्रदर्शक होते हैं और देश के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। बिना शिक्षक के न तो हम अच्छे सांसद बन सकते थे और न ही कोई अच्छा अधिकारी बन सकता है।
सांसद ने कहा कि शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है, इसलिए गुरुजनों का सम्मान सदैव सर्वोपरि होता है। शिक्षक और संगठन में पदीय दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले सभी गुरुजन बधाई के पात्र हैं। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की जो कमी है उसे शीघ्र ही पदोन्नति के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा ताकि जिले में शिक्षा का स्तर बेहतर हो सके और हमारा जिला आकांक्षी जनपद की श्रेणी से बाहर हो सके। सेवानिवृत्त शिक्षकों डॉ. अरूणेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, हरीराम विश्वकर्मा, सर्वजीत विश्वकर्मा और तुलसी राम को अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रंथ, डायरी-पेन व शाॅल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने किया। इस दौरान वित्त एवं लेखा अधिकारी निलोत्तम चौबे, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, जगदीश शुक्ल, सतीश चंद्र त्रिपाठी, बुद्धिराम, अब्दुल अजीज, मो. आरिफ उस्मानी, मस्तराम चौधरी, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, देशराज शर्मा, रणंजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -
इंसर्ट-
नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्र, महामंत्री कलीमुल्लाह, कोषाध्यक्ष मस्तराम चौधरी, ब्लॉक इकाई खुनियांव के अध्यक्ष मेंहदी हसन, मंत्री सुरेश चंद, कोषाध्यक्ष हरीश चंद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। संवाद