फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The recent death of a woman suspected, accused of murder

महिला की संदिग्ध हाल में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 13 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 13 Nov 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
 The recent death of a woman suspected, accused of murder
रेप के बाद दलित बालिका की गला दबाकर हत्या - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
खेसरहा। थाना क्षेत्र के जामडीहपुरवा गांव में महिला संदिग्ध हाल में मौत हो गई। रविवार को परिजन उसे दफनाने की तैयारी में थे, इसी बीच मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके वालों ने पति, देवर व भतीजे पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जामडीहपुरवा गांव निवासी वजीर की पत्नी अकालबुन्निशा (45) की शनिवार की शाम मौत हो गई थी। रविवार को सुबह परिजन शव को दफनाने ले जा रहे थे। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सदर थाना क्षेत्र के पटनी निवासी महबूल अहमद ने आरोप लगाया है कि प्रापर्टी के विवाद में उसकी बुआ अकाबुलन्निशा की हत्या कर दी गई। बिना किसी सूचना के वह शव दफना रहे थे।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने फोन पर उन्हें जानकारी दी, तब वह गांव पहुंचे। आरोप लगाया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर पति वजीर ने अपने भाई व भतीजे के साथ मिलकर हत्या की है। उधर, घर वालों का कहना था कि अकाबुलन्निशा पानी भरने गई थी। वहीं उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ आरडी मौर्य ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed