{"_id":"68ee9628a96f3668760212e7","slug":"the-procession-was-carried-out-under-the-protection-of-khaki-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-146520-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाकी की सुरक्षा में किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाकी की सुरक्षा में किया पथ संचलन
Tue, 14 Oct 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ कस्बे में पथ संचलन करतें हुए आरएसएस संघ के लोग। संवाद
शोहरतगढ़। आरएसएस की ओर मंगलवार को शताब्दी वर्ष के मौके पर शोहरतगढ़ में पथ संचलन किया गया। श्रीराम जानकी मंदिर से निकला संचलन विभिन्न मार्गों से होते हुए निकला। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती की गई।
संचलन में हजारों स्वयंसेवक शामिल हुए। यह सभी 10 वाहिनी में एक शिक्षक की अगुवाई में चलते रहे। गड़ाकुल, भारत माता चौक, मोती नेता तिराहा, नीबी दोहनी के कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ आरती उतारी। नीबी दोहनी में अभय सिंह के नेतृत्व में 50 मीटर की दूरी में केसरिया गमछा पहनकर दोनों तरफ खड़े लोगों ने स्वागत किया। पथ संचलन में विशाल, शिवेंद्र सिंह, पंकज श्रीवास्तव, संतोष सिंह, अरुणेश मणि त्रिपाठी, राममिलन त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
पथ संचलन श्रीराम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर सीएचसी, गड़ाकुल तिरंगा तिराहा, वापस सीएचसी, नगर पंचायत कार्यालय, गोलघर, भारत माता चौक, सोनारी मोहल्ला, शहीद बुधई स्मारक गली (रमजान गली), मोती नेता तिराहा से होकर निकला।