{"_id":"687bdd700565e74f160c61e2","slug":"the-priest-of-bagheshwari-dham-committed-suicide-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-141414-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाघेश्वरी धाम के पुजारी ने खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाघेश्वरी धाम के पुजारी ने खुदकुशी की
विज्ञापन
पुजारी सूरज दास। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलौली। थाना शिवनगर डिंडई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौरहरा स्थित आम चांदी बाघेश्वरी धाम मंदिर के पुजारी बाबा सरजू दास (69) ने शनिवार की दोपहर में बंद कमरे में स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटना में प्रयुक्त हथियार सहित आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस के अनुसार बरामद असलहा देसी निर्मित है।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया वह इन दिनों स्वास्थ्य कारणों से परेशान थे। घटना की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और काफी संख्या में ग्रामीण, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी देते हुए सेवादार नारायण दत्त पांडेय ने बताया कि घटना से पहले उन्होंने चाय पीने की इच्छा जताई थी। वह दूसरी तरफ रसोई में चाय बनाने चले गए। तब तक गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मौजूद सभी लोग दौड़ते हुए उधर गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा पीटने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पुजारी पवन दास ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव आम चांदी धाम मय फोर्स पहुंचे और घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम शशांक शेखर राय, सीओ बांसी पवीन प्रकाश और सीओ इटवा शुभेंदु सिंह की मौजूदगी में कमरे में लगा लोहे का फाटक ग्राइंडर से काटकर कर पुजारी का रक्तरंजित शव बाहर निकाला गया और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली उनके कनपटी पर लगी थी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक बांसी के अलावा खेसरहा, पथरा तथा जोगिया उदयपुर के थानाध्यक्ष भी मय फोर्स मौजूद पहुंचे थे।