{"_id":"57c5bccc4f1c1b19472cb08a","slug":"the-president-and-general-secretary-made-radheshyam-shivpugn","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधेश्याम अध्यक्ष व शिवपूजन महामंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधेश्याम अध्यक्ष व शिवपूजन महामंत्री बने
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज में बार एसोसिएशन का चुनाव के बाद मनाई गई खुशी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। डुमरियागंज बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राधेश्याम सिंह और महामंत्री पद पर शिवपूजन श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। बाकी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पर इंद्रमणि पांडेय, देवेंद्र पाठक और राधेश्याम सिंह ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए पर्चा दाखिल किया था।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पदों पर दो-दो अधिवक्ताओं ने पर्चा भरा था। मंगलवार को दस बजे मतदान शुरू हुआ जिसमें कुल 91 मतदाताओं में से 90 ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतों की गणना का कार्य शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर राधेश्याम सिंह 46 मत पाकर बिजई हुई। जबकि उनके प्रतिद्वंदी इंद्रमणि पांडेय को 30 व देवेंद्र पाठक को 14 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर शिवपूजन नजदीकी मुकाबले में 46 मत पाकर सफल रहे और उनके प्रतिद्वंदी को 41 वोट मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार द्विवेदी ने 57 मत हासिल कर अपनी जीत सुनिश्चित की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अब्दुल कयूम को 15 मतों से शिकस्त दी। अब्दुल कयूम को 32 मत मिले। चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी रमापति सिंह ने विजई पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। वहीं उपाध्यक्ष पद आशीष श्रीवास्तव व रामबहादुर यादव, कनिष्ट उपाध्यक्ष पर शैलेंद्र कुमार रावत, संयुक्तमंत्री पद पर हरींद्र कुमार मौर्या, पुस्कालय अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
कार्यकारिणी के सदस्य पद पर वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद हारुन, मुनीस हैदर रिजवी, अवधेश राही, मनोज मौर्या, अखिलेश कुमार, राजेश मिश्र, रूपेंद्र मोदनवाल, हरिश्चंद्र सिंह आदि के नामों की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव और अब्दुल वहाब ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।