फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The poor will get food for Rs 10 in Bansi

Siddharthnagar News: बांसी में गरीबों को 10 रुपये में मिलेगा भोजन

Fri, 02 Jun 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The poor will get food for Rs 10 in Bansi
सिद्धार्थनगर। बांसी कस्बे के मंगल बाजार मोड़ पर एक संस्थान के सौजन्य से मां की रोटी कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक व सपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने किया। यहां पर गरीबों को 10 रुपये में भोजन मिलेगा। सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा गरीब, मजदूर, दिव्यांग, बेरोजगार, कूड़ा उठाने वालों आदि गरीबों और असहायों को 10 रुपये में पेट भर भोजन की व्यवस्था प्रतिदिन रहेगी। उन्होंने कहा क्षमतावान को ऐसे कार्य जरूर करना चाहिए। बांसी तहसील में यह कार्य लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह घघुवा के द्वारा भोजन का कार्यक्रम संचालित होगा। इस दौरान अजय सिंह, फादर फ्रांसिस एवं सिस्टर सरोज, समरेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, महिपाल सिंह, पिंकू मिश्रा,अजहर खान, जवाहर यादव उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed