फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The police caught the thieves who ran away with the mobile from the shop.

Siddharthnagar News: दुकान से मोबाइल लेकर भागने वाले टप्पेबाजों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 16 Apr 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The police caught the thieves who ran away with the mobile from the shop.
सिद्धार्थनगर। एसओजी और शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बे से एक मोबाइल की दुकान से टप्पेबाजी करने वाले दो शातिर बदमाशों को चेतिया मोड़ से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के जरिये पुलिस टीम बदमाशों की तस्दीक की और उन्हें दबोच लिया। उनके कब्जे से दो मोबाइल और पांच हजार रुपये नकदी बरामद किए गए। पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। एएसपी ने शोहरतगढ़ थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया शोहरतगढ़ कस्बे में एक मोबाइल की दुकान पर दो लोग मोबाइल देखने के लिए आए। एक युवक ने दो मोबाइल हाथ में लिया और देखते ही देखते बाहर निकल गया। इस बीच एक अन्य युवक बाइक स्टार्ट कर बाहर तैयार था। जबतक दुकानदार कुछ समझ पाता दोनों भाग निकले। दुकानदार की जानकारी पर तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सीसीटीवी कैमरे की मदद से तस्दीक की गई। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय थाने की पुलिस के अलावा एसओजी की टीम लगी थी।
विज्ञापन

बुधवार को मुखबिर से जानकारी मिली कि टप्पेबाजी करने वाले दो संदिग्ध क्षेत्र के चेतिया मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। यहां दो लोग दिखे जो पुलिस टीम को आता हुआ देखकर भागने लगे। जवानों ने घेराबंदी करके दोनों पकड़ लिया। इनकी पहचान आनंद कुमार यादव निवासी पोखर भिटवा, रंजीत विश्वकर्मा रसूलपुर टोला कल्लीपुर थाना कपिलवस्तु रूप में हुई। पूछताछ करने में इन्होंने स्वीकार किया कि मोबाइल लेकर भागे थे। इनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल, पांच हजार रुपये नकदी और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई। पकड़ने वाली टीम में एसओ नवीन सिंह, एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed