फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   the path of nepal citizenship of foregn women opened in nepal

नेपाल में विदेशी महिलाओं की नागरिकता का रास्ता खुला

Sat, 20 Jun 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
the path of nepal citizenship of foregn women opened in nepal
नेपाल में विदेशी महिलाओं की नागरिकता का रास्ता खुला
विज्ञापन

सात साल से नेपाल में रहनेवाली महिलाओं को नागरिकता देने का निर्णय
बालुवाटार में प्रधानमंत्री निवास पर सीपीएन (माओवादी) सचिवालय की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल ने विदेश से आने वाली महिलाओं को सात साल तक स्थायी निवास के बाद ही नागरिकता दिए जाने का फैसला किया है। शनिवार को बालुवाटार में प्रधान मंत्री निवास पर सीपीएन (माओवादी) सचिवालय की एक बैठक में केवल उन महिलाओं को ही नागरिकता देने का निर्णय लिया गया, जो सात साल से नेपाल में रह रही हैं।
पार्टी के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ ने कहा कि पार्टी ने विदेशी नागरिकता या राष्ट्रीयता वाले दस्तावेजों के त्याग की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही दत्तक नागरिकता देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि नागरिकता मिलने तक सभी सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक अधिकारों वाला आवासीय पहचान पत्र शादी के दिन से जारी किया जाएगा। नागरिकता संशोधन विधेयक लंबे समय से संसद में विचाराधीन है। इसके प्रावधानों पर बार-बार चर्चा के बावजूद, कोई समझौता नहीं हुआ है। नेपाली कांग्रेस और मधेसी पार्टियां कहती रही हैं कि वर्तमान प्रावधान के अनुसार विवाह होते ही अपनाई गई नागरिकता प्राप्त करने का प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन

विधेयक वर्तमान में संसद के राज्य प्रबंधन और सुशासन समिति के समक्ष है। समिति वर्तमान में अपनाई गई नागरिकता के मुद्दे पर चर्चा कर रही है। समिति के समझौते पर पहुंचने में विफल रहने के बाद गृह मंत्री राम बहादुर थापा ने राजनीतिक सहमति के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed