फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The old man was killed by a bull and cremated without post-mortem.

Siddharthnagar News: वृद्ध को सांड़ ने पटक कर मार डाला बिना पोस्टमार्टम के कर दिया संस्कार

Tue, 22 Oct 2024 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
The old man was killed by a bull and cremated without post-mortem.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर के सिसहनिया में सोमवार सुबह टहलने निकले एक वृद्ध पर मोहल्ले में एक सांड़ ने हमला कर दिया। जब तक लोग देखते और भगाने की कोशिश करते सांड वृद्ध को कई बार पटक चुका था। इस घटना में वृद्ध की जान चली गई। पुलिस को सूचना दिए बैगर नगर के जमुघार घाट पर वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, सांड़ को पकड़ने के लिए नगर पालिका की टीम देर शाम तक प्रयास में रही, लेकिन नहीं पकड़ पाई। शहर में घूमने वाले पांच अन्य सांड़ को पकड़ कर गोशाला भेज दिया गया है।
गोरखपुर निवासी गोविंद (65) 25 साल से सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर रहते थे। वह मेहनत मजदूरी करते थे। उनकी दो बेटियां थीं, जिनकी शादी करने के बाद एक व्यक्ति के घर पर रहकर उनका छोटा मोटा काम कर देते थे। वहीं भोजन करते और रहते थे। बताया जा रहा है कि जिले में ही रहने वाली एक बेटी से रविवार रात को मिलकर लौटे थे। सोमवार सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे वह घर से निकले। मोहल्ले में ही कुछ दूर पहुंचे थे कि एक सांड आ गया और उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

चीख सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते और उन्हें बचाने की कोशिश करते, तब तक सांड ने गोविंद को कई बार पटक दिया, जिससे वह बेसुध हो गए। लोगों ने जब करीब जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद लोगों ने उनकी बेटी को सूचना दी। परिवार के लोग पहुंच गए। वे शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घटना के संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। न ही लाश का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया।
हमले के बाद कार्रवाई में जुटी नगर पालिका, पकड़ में नहीं आया सांड : सिसहनिया मोहल्ले में रहने वाले गोविंद की सांड़ के हमले में हुई मौत की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका की टीम हरकत में आई। वह सांड पकड़ने के लिए पूरे दिन मशक्कत करते रहे, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed