{"_id":"64c937611cb18ad6b2081b84","slug":"the-officers-counted-the-problems-of-the-flood-victims-after-finding-them-in-the-village-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-2381-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अधिकारियों में गांव में पाकर बाढ़ पीड़ितों से गिनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अधिकारियों में गांव में पाकर बाढ़ पीड़ितों से गिनाईं समस्याएं
Tue, 01 Aug 2023 10:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदवलिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनते एसडीएम श
उसका बाजार। विकास क्षेत्र के फुलवरिया गांव में बाढ़ से प्रतिवर्ष प्रभावित रहने वाले टोला भलुहा में एडीएम उमाशंकर की अध्यक्षता में मंगलवार को बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को बाढ़ के दौरान सुरक्षा के उपाय बताने के साथ प्रशासन द्वारा हर स्तर पर मदद करने का भरोसा दिया गया। साथ ही आपात स्थिति के दौरान सूचना के लिए विभिन्न सरकारी नंबरों को शेयर किया।
एडीएम उमाशंकर ने कहा कि बाढ़ समेत आपदा से हर संभव मदद तथा हर हाल में बचाव शासन की प्राथमिकता है। प्रशासन ने बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। बारिश कम होने से अभी बाढ़ का कोई खतरा नजर नही आ रहा हैए बावजूद इसके हमको सतर्क रहना है। जलस्तर बढऩे पर बिल्कुल घबराएं नहीं बच्चों, बुजुर्गों को व मवेशियों तथा उनके चारा को सुरक्षित जगह पर रखें। कभी भी बारिश का दौर शुरू हो सकता है या पड़ोसी देश द्वारा पानी छोड़ा जा सकता है। आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी भी मुश्तैद हैं किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में चौबीस घंटे नाव नाविक के साथ तैनात रखा जाए। बांध की निगरानी, वर्तमान चकमार्ग का गांव तक संपर्क बढ़ाया जाए।
एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पूरी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने आपदा की स्थिति में सूचना देने के लिए तहसील प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस विभाग के मोबाइल नंबर ग्रामीणों का बताएं। इस दौरान बीडीओ श्याम मुरली मनोहर मिश्र, रामसेवक गुप्ता, राजन चौधरी, इंद्रदेव, पारस, बबलू, गणेश, शारदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के नदवलिया गांव में एसडीएम शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव की उपस्थिति में मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया गया। उन्होंने लोगों की समस्या को सुनकर संबंधित अधिकारी को निस्तारण कराने का आदेश दिया। एसडीएम ने कहा कि चौपाल का मुख्य उद्देश्य है कि गांव की समस्या को गांव स्तर पर इसका निस्तारण करा दिया जाय। इसके अलावा अन्य लोगों ने अपनी समस्याओं को गिनाया। इस दौरान एडीओ पंचायत ओमप्रकाश चौधरी, लेखपाल रजनीश कुमार, प्रधान अताउल्लाह आदि मौजूद रहे।