फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The objective of increasing nationalist sentiment Hiyuwa

राष्ट्रवादी भावना बढ़ाना हियुवा का उद्देश्य

Thu, 16 Jun 2016 12:21 AM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Thu, 16 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
 The objective of increasing nationalist sentiment Hiyuwa
बाबा हरीदास इंटर कॉलेज में बुधवार को हियुवा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।  - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रवादी भावनाएं जागृत करना ही हिंदू युवा वाहिनी का मुख्य उद्देश्य है। एकजुट होकर कार्यकर्त्ता राष्ट्रविरोधी ताकतों को चिह्नित कर उन्हें सजा दिलाने का कार्य करें। हिंदू समाज का दायित्व है कि वह  अपने समाज के सुख-दुख में भागीदार बनें। यही हियुवा का मूलमंत्र है। ये बातें हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को उसका बाजार नगर पंचायत स्थित बाबा हरीदास इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में बतौर  मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। प्रदेश के जिस हिस्से  में हिंदू समाज अल्पसंख्यक है, उनका उत्पीड़न हो रहा है। हिंदू समाज को  साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। अब भी समाज ऊंच-नीच के भेदभाव में उलझा हुआ है, जबकि गैर हिंदू संगठित होकर अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं। आज जरूरत है हम  अपने भेदभाव भुलाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। 
विज्ञापन


हिंदू समाज जब एक  होगा तभी यह संभव है। जनता ने उम्मीद से सपा को वोट दिया कि उसके अरमानों को पंख लगेंगे लेकिन सपा सरकार ने प्रदेश की भोली जनता को ठगा है। पूरी सरकार पर एक मंत्री भारी पड़ता है इसीलिए हमें अपनी ताकत बढ़ानी होगी। सम्मेलन में  एक वार्ड से हियुवा के लिए 100    सक्रिय सदस्य बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में जिला प्रभारी श्यामधनी राही, रमेश गुप्ता, अजय सिंह, अर्जुन लोधी, प्रेमनरायन  दुबे, जोखू राम, जितेंद्र पांडेय, मन्तू विश्वकर्मा, वेदप्रकाश अग्रहरि,  रामनिवास मिश्रा, गोपाल अग्रहरि, प्रशांत वर्मा, मनोज, राजन विश्वकर्मा,  सत्यप्रकाश, झीनक, जयराम उपस्थित रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed