फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The night is spent in the noise of thieves, sleep is lost

Siddharthnagar News: चोर के शोर में कट रही रात, नींद हराम

Wed, 10 Sep 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The night is spent in the noise of thieves, sleep is lost
तुलसियापुर। शोहरतगढ़, ढेबरुआ व कठेला समय माता थाना क्षेत्र के गांवों में सूरज ढलते ही चोरों के गांवों में आने का शोर शुरू हो जाता है। चोरों से गांवों को सुरक्षित करने के लिए गांव के लोग पूरी रात जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। पुलिसिया गश्त भी तेज हो गई है, लेकिन उसके बाद भी रोजाना दर्जनों गांवों में चोरी की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ती रहती है। शोहरतगढ़, ढ़ेबरुआ व कठेला समय माता थानाक्षेत्र के गांवों में पिछले लगभग 10 दिनों से सूरज ढलते ही चोरों के गांवों में आने का शोर शुरू हो जाता है। कई गांवों में दर्जनों लोग लाठी-डंडों के साथ गांव की रखवाली कर रहे हैं। पुलिसिया गश्त के बीच रोजाना दर्जनों गांवों में चोरी की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ती रहती है। जिससे लोगों में चोरों को लेकर दहशत व्याप्त है। पुलिस लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने व सतर्क रहने की अपील कर रही है। इस संबंध में शोहरतगढ़ सीओ पवीन प्रकाश ने बताया कि पुलिस की गश्त हो रही है। लोग अफवाह पर ध्यान न दें। सतर्क रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed