{"_id":"67f9631a634780f1c105bad4","slug":"the-mp-distributed-cheques-among-90-farmers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135669-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 90 किसानों में सांसद ने वितरित किया चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 90 किसानों में सांसद ने वितरित किया चेक
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के धनौरा काशी प्रसाद में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर फसल क्षतिपूर्ति का चेक वित
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील के धनौरा काशी प्रसाद में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार को सांसद जगदंबिका पाल ने 90 किसानों में फसल क्षतिपूर्ति का चेक वितरित किया। चार अप्रैल को आग लगने से कोटिया दीगर, धनौरा, महदेईया, लक्ष्मीनगर आदि किसानों का गेहूं का फसल चल कर राख हो गया था। चेक मिलने पर किसानों ने राहत का सांस ली।
सांसद ने कहा कि आपदा से किसानों पर दोहरी मार पड़ती है। इसमें किसानों का पैदावार तो जाता ही है इसके अलावा पूंजी भी चली जाती है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के नुकसान का जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जा रहा है। उन्होंने किसानों से कहा कि आपको चेक के लिए तहसील में बुला कर परेशान नहीं किया गया है। आपके गांव में ही चेक मिल रहा है। यही सरकार की मंशा है।
इस दौरान एसडीएम राहुल सिंह, तहसीलदार अजय कुमार, मंडी समिति सचिव रामजी यादव, कानूनगो राम जतन, राजू शाही, सूर्य प्रकाश पांडेय, साधना चौधरी, सच्चिदानंद पाण्डेय, शोभा प्रसाद, पप्पू पाठक, संतोष पासवान, राकेश यादव, अनूप पांडेय, मनोज यादव, शैलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।