फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The maximum temperature dropped by two degrees from the cloud, trees fell due to strong wind

Siddharthnagar News: बादल से दो डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, तेज हवा से गिरे पेड़

Mon, 08 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
The maximum temperature dropped by two degrees from the cloud, trees fell due to strong wind
सिद्धार्थनगर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आए बादल के साथ तेज हवाओं ने पारे को दो डिग्री नीचे लुढ़का दिया। दोपहर में इतनी तेज धूप थी कि घर से बाहर निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं, दोपहर बाद कई क्षेत्रों में तेज हवा चली और बादल भी नजर आए। हालांकि, बारिश नहीं हुई मगर मौसम कुछ नम हो गया। कुछ स्थानों पर हवा के प्रभाव से पेड़ भी गिर गए।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 एवं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस था। हवा की औसत रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रही। हवा तेज होने के कारण वातावरण की गर्मी उड़ती रही और गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव ऊपरी सतह पर है। इसके कारण बादल आए हैं। मंगलवार से आसमान साफ होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जखौलिया मार्ग पर छोटकी धनगढिया गांव के पास सोमवार दिन आई हल्की आधी के द्वारा सड़क के किनारे लगा आम का पेड़ गिर गया, जिससे सड़क के किनारे बिजली का पोल टूटकर गिर गया। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस संबंध में पकड़ी फीडर के जेई सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए प्रयास जारी है।बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे के करीब धुंध के साथ बादल छाने से दिन के अधिकतम तापमान में मामूली कमी आई, लेकिन बाद में हवा के धूल भरे तेज अंधड़ चलने से लोग परेशान हुए। हालांकि, तापमान कम होने से गर्मी का असर कम रहा और शाम लोग सुहाने मौसम में टहलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed