{"_id":"62b1fc9aaec8f50f1b0410c7","slug":"the-issue-of-illegal-sand-mining-raised-in-front-of-the-minister-siddharthnagar-news-gkp441136792","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री के सामने उठा अवैध बालू खनन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री के सामने उठा अवैध बालू खनन का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री के सामने उठा अवैध बालू खनन का मुद्दा
आबकारी राज्यमंत्री ने जनप्रतिनधियों व पदाधिकारियों के साथ की बैठक
सिद्धार्थनगर। विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में जनप्रतिनधियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और बालू खनन की जांच पर सवाल उठाए।
विधायक ने मंत्री को बताया कि विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ में निर्माणाधीन सड़क जगह-जगह टूट जाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की थी। उसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार प्रेमी ने जांच रिपोर्ट डीएम को दी थी। इस मामले में टीएससी जांच के आदेश हुआ है। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण की जांच के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी जा रही है। 10.25 किमी सड़क 8.8 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह ने भी अपनी राय व्यक्त की। इस मौके पर विधायक जयप्रताप सिंह व श्यामधनी राही, सांसद के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, डीएम, सीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
..
विधायक निधि से बनवाएंगे मुलाकात घर
विधायक विनय वर्मा ने मंगलवार को जिला कारागर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जेल में मुलाकात घर बनाने के लिए उन्होंने विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि विधायक ने जेल में महिलाओं को साक्षर बनाने के कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। जेल की तीन शिक्षित महिलाओं को चयनित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया और वे 30 महिलाओं को साक्षर बनाने में जुटी हैं।